Saturday 23 February, 2008

राजपूतों की परेशानी


शाही शानो शौकत में रहने वाले राजपूतों को अपनी जोधा की शादी अकबर से मंजूर नही राजस्थान के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार ने भी फ़िल्म जोधा अकबर के प्रदर्शन पर रोक लगा दिया है..इतिहास भी इस मुद्दे पर भ्रम में रहा है की जोधा अकबर की बेगम थी या उसके बेटे जहाँगीर उर्फ़ सलीम की बेगम थी..लेकिन इतना तो इतिहास भी कहता है की जोधा मुग़ल सम्राट से बिहाई गयी थी

आशुतोष गोवात्रिकर ने जोधा को अकबर की पत्नी दिखा कर राजपूतों का अपमान किया है...विरोध करने वाले वो है जिनका जोधा के खानदान से कोई लेना देना नही है। फ़िल्म बनाने से पहले ही आशुतोष से जोधा के खानदान से इजाज़त ले ली थी...

फ़िल्म पर तो रोक लगाई जा सकती है लेकिन इतिहास के पन्नों का क्या करेंगे, हाँ जो नही पढ़ सकते वे भी सच्चाई को जान जायेंगे। दरअसल फ़िल्म का विरोध करने वाले वही हैं जो किसी पेंटिंग को जलाते हैं और चित्रकार की मौत का फरमान जारी करते हैं।

इतिहास के पन्नों में न जाने कितनी ही विवादास्पद घटनाये दर्ज है, जिन्हें ज़्यादा ज़ोर से बोलने पर बवाल मच सकता है। जब भी वो बातें किताबों से बाहर आती हैं तो विरोध और प्रदर्शन होने लगता है। इतिहास में दर्ज राजपूतों की आपसी फुट और कमजोरी को दिखाने का परिणाम सामने है।

1 comment:

Unknown said...

teri ma ki rajput ke bare mein liktha hai